IBPS PO Prelims Result 2021: घोषित हुए आईबीपीएस पीओ XI परीक्षा के रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 02:38 PM IST

IBPS PO Prelims Result 2021: Institute of Banking and Personal Selection IBPS ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 परिणाम जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वे अब यहां स्टेपवाइज व डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं...

IBPS PO Prelims Result 2021: घोषित हुए आईबीपीएस पीओ XI परीक्षा के रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS PO Prelims Result 2021: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने CRP PO/MTs-XI के तहत Probationary Officer/Management Trainee के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार ध्यान दें कि आईबीपीएस पीओ रिजल्ट लिंक (IBPS PO Result Link) आज देर शाम तक सक्रिय हो जाएगा। फिलहाल के लिए आपको यहां डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है, जो कि शाम त​क में एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

Banking Personnel Selection IBPS PO Result Link, under CRP PO/MTs-XI​ - आईबीपीएस पीओ रिजल्ट 2021 कैसे डाउनलोड करें?

आईबीपीएस परिणाम डाउनलोड करने के लिए, आप निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें-

  • ibps official website ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, click here to view your result for IBPS PO Prelims Result नाम के लिंक पर क्लिक करें, संभवत: यह लिंक चलता हुआ दिखाई देगा।
  • अब एक नई विंडो खुल जाएगी, अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें
  • आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि 20/10/2021
भुगतान परीक्षा शुल्क अंतिम तिथि 10/11/2021
प्री परीक्षा ट्रेनिंग नवंबर/दिसंबर 2021
प्री परीक्षा तिथि 04-11 दिसंबर 2021
प्री परीक्षा प्रवेश पत्र 20/11/2021
प्री परीक्षा परिणाम 05/01/2022
मुख्य परीक्षा तिथि जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10/11/2021


आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 04 दिसंबर और 11 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। जो लोग परीक्षा में शामिल हुए थे वे अब इस लिंक की मदद से रिजल्ट कर सकेंगे।

End of Article