HPBOSE 10th, 12th Result 2022 Date: हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्‍ट पर आया ये अपडेट, जानिए कब तक जारी होंगे नतीजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 01:24 PM IST

HPBOSE 10th 12th Result 2022 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से 10वीं, 12वीं के फाइनल रिजल्‍ट जारी किए जाने वाले हैं। हालांकि अभी तक मूल्‍यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, इसलिए परिणाम घोषित होने में कुछ वक्‍त लग सकता है।

HPBOSE 10th, 12th Result 2022 Date: हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्‍ट पर आया ये अपडेट, जानिए कब तक जारी होंगे नतीजे

HPBOSE 10th, 12th Final Result 2022 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं, 12वीं रिजल्‍ट 2022 के घोषित होने का परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर टर्म 2 के परिणाम के लिए छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल एक आधिकारिक बयान के चलते एचपीबीओएसई परिणाम जून के मध्‍य या आखिरी सप्‍ताह तक जारी किए जाने की संभावना है।

पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम मई के आखिर व जून के पहले सप्‍ताह जारी किए जाने की संभावना थी, लेकिन अभी तक मूल्‍यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है जिसके चलते इसमें देरी हो सकती है। पिछले दिनों सोशल प्‍लेटफॉर्म पर चल रही खबरों और मीडिया से लगातार सवाल पूछे जाने के बाद एचपीबीओएसई के चेयरमैन सुरेश कुमार सोनी ने एक बयान जारी कर परिणाम के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्‍होंने कहा था कि वर्तमान में कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच चल रही है। इसके जून 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद, परिणाम डेटा कलेक्‍ट करके फाइनल रिजल्‍ट जारी किया जाएगा। हालांकि अभी ये तारीख अस्‍थायी है। पूरा विवरण और नतीजे की तारीख बाद में जारी की जाएगी। 

जानिए कितने परीक्षार्थी हुए थे एग्‍जाम में शामिल 
बताया जाता है कि मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित एचपीबीओएसई मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए लगभग 2 लाख छात्र उपस्थित हुए। HPBOSE बोर्ड परीक्षा के लिए टर्म 1 का परिणाम फरवरी में कक्षा 10 और 12 दोनों के छात्रों के लिए घोषित किया गया था। उसके स्‍कोरकार्ड संबंधित स्कूलों को उपलब्ध कराया गया था। 

पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्‍स 
वर्तमान में, टर्म 2 परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच चल रही है। इसके पूरे होने के बाद टर्म 1 और टर्म 2 के अंकों को शामिल करके एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं के फाइनल रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसमें आंतरिक अंक भी शामिल हैं। HPBOSE परिणाम 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए परीक्षार्थी को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। 

End of Article