HBSE Haryana Board 10th Result 2022: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 04:06 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022 Date and Time (हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट कब आएगा 2022): हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या results.bseh.org.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

HBSE Haryana Board 10th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज यानी 18 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो हरियाणा बोर्ड पहले 15 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला था, लेकिन राज्य के शिक्षा मंत्री की अनुमति ना मिलने के कारण रिजल्ट जारी नहीं किया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या results.bseh.org.in पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 मार्च से 29 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसके लिए 3 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य हैं। ध्यान रहे दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।  छात्र अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से नीचे दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

- bseh.org.in 

- results.bseh.org.in

- bsehexam.org

- hbse.nic.in

- hbse.org.in

- indiaresults.com

HBSE Haryana Board 10th Result 2022, ऐसे करें चेक

  • हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर जाकर Haryana Board 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। 

  • लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर डेट ऑफ बर्थ व अन्य विवरण दर्ज करें। 

  • स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। 

  • प्रिंट पर क्लिक कर इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। 

SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट 

  इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं। 

  • अब HB10 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज करें और 56263 पर भेज दें। 

  • एसएमएस के जरिए आपका रिजल्ट आ जाएगा।

बता दें बोर्ड ने यह निर्णय साइट क्रैश हो जाने के कारण लिया है। क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों की संख्या में छात्र एकसाथ लॉगिन करते हैं, जिससे साइट क्रैश हो जाती है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

हरियाणा बोर्ज 10वीं के रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने की है। रिजल्ट घोषित होते ही लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

End of Article