EIL Recruitment 2022: इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड का नया नोटिफिकेशन जारी, ट्रेनी पदों के लिए करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 10:20 PM IST

EIL Bharti 2022: ईआईएल यानी इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से ट्रेनी पदों पर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

EIL Recruitment 2022: इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड का नया नोटिफिकेशन जारी, ट्रेनी पदों के लिए करें आवेदन

EIL Recruitment 2022: ईआईएल यानी इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। इसके लिए ‌सभी इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ईआईएल के इस अभियान के माध्यम से केमिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन डिसिप्लिन में मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाए।

EIL के लिए ऐसे करना होगा आवेदन:
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ग्रैजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE)-2022 में प्राप्त अंक, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन मोड की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

EIL Recruitment 2022: जरूरी योग्यता - इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में B.E. / B.Tech. / B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। ‌ इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

End of Article