एजुकेशन

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में शिक्षकों के 7,299 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JTAACCE Recruitment 2026 Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 7,299 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Image

झारखंड में शिक्षकों के 7,299 पदों पर निकली भर्ती

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JTAACCE Recruitment 2026 Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 7,299 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की गई है। यह भर्ती नोटिस नंबर 04/2026 और 05/2026 के तहत निकाली गई है।

JSSC Teacher Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में अलग-अलग स्तरों और विषयों के लिए शिक्षक के पद शामिल किए गए हैं। पदों का विवरण इस तरह है:

  • इंटरमीडिएट स्तर प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 1 से 5): 2,756 पद
  • स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 6 से 8, भाषा): 1,887 पद
  • स्नातकोत्तर प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 6 से 8, सामाजिक विज्ञान): 908 पद
  • स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 6 से 8, विज्ञान और गणित): 1,748 पद
  • इस तरह कुल 7,299 पदों पर भर्ती की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल

JSSC Teacher Recruitment के लिए उम्र सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र सीमा उम्मीदवार की कैटेगरी के आधार पर 35 से 40 वर्ष तक निर्धारित है।

JSSC Teacher Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Online Application for JTAACCE-2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।

4. जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

5. निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता, उम्र सीमा, जरूरी डॉक्यूमेंट और अन्य शर्तों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2026 है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article