दुनिया

मोरक्को को मिली पहली बार महिला प्रधानमंत्री, राजा मोहम्मद VI ने फातिमा जहरा मंसूरी को सौंपी जिम्मेदारी

First Woman Prime Minister in Morocco: ​​​मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने शहरी नियोजन मंत्री फातिमा जहरा मंसूरी को देश की प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

Image

मोरक्को की पहली महिला प्रधानमंत्री फातिमा जहरा अल मंसूरी

Photo : AP
  • First Woman Prime Minister in Morocco: मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने शहरी नियोजन मंत्री फातिमा जहरा अल मंसूरी को देश की प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इसके साथ ही 50 वर्षीय वकील मंसूरी मुस्लिम बहुल मोरक्को में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रॉयल पैलेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मंसूरी को नई सरकार के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने से पहले वह माराकेश की मेयर भी थीं।
  • यह ऐलान संसदीय चुनावों के नतीजे सामने आने के चार दिन बाद की गई, जिसमें मंसूरी की पार्टी 'ऑथेंटिसिटी एंड मॉडर्निटी पार्टी' (PAM) सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
  • अरब जगत की दूसरी महिला प्रधानमंत्री

  • मंसूरी को अरब जगत की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। इस लिस्ट में ट्यूनीशिया की नजला बोडेन का नाम शीर्ष पर है। मोरक्को की चुनावी व्यवस्था में किसी एक पार्टी के लिए स्पष्ट बहुमत हासिल करना मुश्किल होता है, इसलिए आने वाले दिनों में अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने की संभावना है।
  • कौन हैं फातिमा जहरा अल मंसूरी?

  • साल 2008 में जब ऑथेंटिसिटी एंड मॉडर्निटी पार्टी की स्थापना हुई थी तभी फातिमा जहरा मंसूरी ने पार्टी की सदस्यता ली। इस पार्टी की स्थापना राजा के बचपन के दोस्त और करीबी सलाहकार फुआद अली एल हिम्मा ने की थी। मंसूरी ने फ्रांस की मोंटपेलियर यूनिवर्सिजी से कानून की पढ़ाई की है। वह 2024 में PAM की शीर्ष नेताओं में शामिल हुईं। वह दो बार माराकेश की मेयर रह चुकी हैं और संसद की सदस्य भी रही हैं।

  • टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, व्यापार-ऊर्जा सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मंसूरी की सरकार के सामने 2030 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप से जुड़े अरबों डॉलर के निवेश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही सरकार से महंगाई पर काबू पाने, वेतन बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के वादों को पूरा करने की भी उम्मीद है।
  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article