एजुकेशन

World University Rankings 2027: IISc बना भारत का नंबर-1 संस्थान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मिली 254वीं रैंक

THE World University Rankings 2027: टाइम्स हायर एजुकेशन ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी कर दी है। इस बार भारतीय संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

Image

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IISc बेंगलुरु को मिली 254वीं रैंक

THE World University Rankings 2027: टाइम्स हायर एजुकेशन ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी कर दी है। इस बार भारतीय संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। IISc को वैश्विक स्तर पर 254वीं रैंक मिली है। पिछले साल IISc 201-250 के बैंड में था। वैश्विक रैंकिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ने लगातार 11वीं बार पहला स्थान हासिल किया है। MIT दूसरे स्थान पर है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज पांचवें और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी छठे स्थान पर है।

इस बार एशियाई विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन भी खास रहा है। Tsinghua University 11वें, Peking University 13वें और National University of Singapore 15वें स्थान पर हैं। पहली बार THE की टॉप-15 सूची में एशिया के तीन विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं।

IISc के बाद कौन-कौन से भारतीय संस्थान?

भारतीय संस्थानों में IISc के बाद Saveetha Institute of Medical and Technical Sciences को 326-350 रैंक बैंड में जगह मिली है। Shoolini University of Biotechnology and Management Sciences 451-500 बैंड में है। वहीं Jamia Millia Islamia, KIIT University और Lovely Professional University 501-550 के रैंक बैंड में शामिल हैं।

THE की 2027 रैंकिंग में दुनियाभर के 118 देशों और क्षेत्रों के 2,297 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। भारत से 143 विश्वविद्यालय इस सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 15 अधिक है। भारत एशिया में सबसे ज्यादा संस्थानों वाला देश बना हुआ है। इस रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कई प्रमुख मानकों पर किया जाता है। इनमें टीचिंग, रिसर्च एनवायरनमेंट, रिसर्च क्वालिटी, इंडस्ट्री और इंटरनेशनल आउटलुक जैसे क्षेत्र शामिल हैं। IISc का 2027 में ओवरऑल स्कोर 57 रहा।

छात्रों के लिए यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों की वैश्विक स्थिति समझने का एक जरिया है। हालांकि किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का चुनाव करते समय सिर्फ ओवरऑल रैंक नहीं, बल्कि कोर्स, फीस, एडमिशन नियम, कैंपस सुविधाएं और करियर अवसर जैसे पहलुओं को भी देखना जरूरी है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article