CUET UG Admit Card 2022: आज इस समय जारी हो जाएगा CUET UG एडमिट कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 12:13 PM IST

CUET UG Admit Card 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट, CUET UG एडमिट कार्ड 2022 आज, 12 जुलाई, 2022 को सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अब इन एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं...

CUET UG Admit Card 2022: आज इस समय जारी हो जाएगा CUET UG एडमिट कार्ड

CUET UG Admit Card 2022: Common University Entrance Test Undergraduate, CUET UG Admit Card 2022 आज सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। कल तक के अपडेट की बात करें, तो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने CUET UG परीक्षा सिटी स्लिप 2022 जारी की है। उम्मीदवार अब इन पर्चियों को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CUET UG परीक्षा सिटी स्लिप पर आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CUET एडमिट कार्ड 2022 की तारीख और समय की भी पुष्टि कर दी गई है। यह CUET एडमिट कार्ड आज, 12 जुलाई, 2022 को शाम 6 बजे जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा कार्यक्रम सभी उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत रूप से जारी किया गया है। इसका मतलब यह है कि चूंकि छात्रों ने 54,000 से ज्यादा यू​नीक सब्जेक्ट्स कॉम्बिनेशन का चयन किया था, इसलिए परीक्षा की तारीख और स्थान सभी के लिए अलग-अलग हो सकती है।

सीयूईटी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर Public Notice नाम के सेक्शन में देखें, यहां संंबंधित लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक को खोलें और पूछी गई जानकारी दें व एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।


CUET एडमिट कार्ड 2022 15 जुलाई से अगस्त, 2022 तक आयोजित होने वाली सभी UG प्रवेश परीक्षाओं के लिए होगा। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि अपनी परीक्षा तिथि, स्थान आदि के बारे में जानने के लिए, उन्हें टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर विजिट करते रहना होगा।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CUET (UG) 15, 16, 19, 20 जुलाई और 4, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त को विभिन्न केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही यहां आपको डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।

End of Article