CTET Result 2022: CTET परिणाम 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2021 के परिणाम का इंतजार जारी है क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड आने वाले कुछ दिनों में सीटीईटी परिणाम 2022 की घोषणा करेगा जो इसकी वेबसाइट https://ctet.nic.in पर उपलब्ध रहेगा।
छात्र मांग रहे हैं अपडेट
CTET परिणाम 2022 की घोषणा 15 फरवरी को की जानी थी। हालांकि, अभी तक स्कोरकार्ड जारी नहीं किए गए हैं और इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं की गई है। टेस्ट 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था और भारत के विभिन्न शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित किया गया था। इस बीच, हजारों छात्रों ने सीबीएसई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य संबंधित निकायों को टैग करना शुरू कर दिया है और सीटैट 2022 के परिणामों पर अपडेट मांग रहे हैं।
सीटीईटी दिसंबर 2021 के परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड इस तरह चेक कर सकते हैं।
- एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, सीटीईटी दिसंबर 2021 के उम्मीदवारों को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, उम्मीदवारों को "सीटीईटी दिसंबर 2021 परिणाम" लिंक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुलेगा जहां उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- उम्मीदवारों के सीटीईटी दिसंबर 2021 के परिणाम उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।

