CBSE Class 10 English Answer Key 2022: यहां देखें सीबीएसई टर्म 2 क्लास 10 इंग्लिश पेपर आंसर-की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 04:10 PM IST

CBSE Class 10 English Answer Key Term 2 Exam 2022: आज से मुख्य परीक्षाएं आयोजित होना शुरू हो गई हैं, सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों ने आज इंग्लिश का पेपर दिया है। छात्र अब यहां से आंसर की चेक कर सकते हैं...

CBSE Class 10 English Answer Key 2022: यहां देखें सीबीएसई टर्म 2 क्लास 10 इंग्लिश पेपर आंसर-की

CBSE Class 10 English Term 2 Answer Key 2022: सीबीएसई बोर्ड के 10वी कक्षा के छात्रों के लिए आज इंग्लिश पेपर का आयोजन किया गया। इच्छुक छात्र यहां आंसर की चेक कर सकते हैं। बता दें, ऐसा पहली बार है जब सीबीएसई दो टर्म में परीक्षा का आयोजन कर रहा है। सीबीएसई ने यह निर्णय कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए लिया था, इसके अनुसार बच्चों पर से मेंटल प्रेशर कम होगा, क्योंकि एक टर्म में केवल 50 प्रतिशत कोर्स से जुड़े सवाल जवाब भी आएंगे।

वर्ष 2021-2022 से सीबीएसई पहली बार दो-टर्म में बोर्ड परीक्षा का आयोजन कर रहा है। छात्रों को किसी तरह की कठिनाई न हो, इसके लिए Central Board of Secondary Education, CBSE हर पेपर के लिए सैंपल पेपर भी जारी कर रहा है। इससे छात्र पैटर्न से पूरी तरह से परिचित हो सकेंगे।

समय को लेकर हुआ यह बदलाव: पिछले बार जहां सुबह 11:30 बजे से पेपर शुरू होकर दोपहर 1 बजे खत्म हो रहे थे, वहीं इस बार समय को लेकर बदलाव किया गया है। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाएं 10:30 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।

Watch CBSE Class 10 Term 2 English paper Answer Key here

Disclaimer: उत्तर इस विषय को पढ़ाने में वर्षों का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इन answer key की सटीकता की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। ये जवाब केवल संदर्भ के रूप में दिए गए हैं।

End of Article