CBSE 12th Result Revaluation: सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट रीचेक पुनर्मूल्यांकन का अंतिम मौका, 31 मार्च से पहले ऐसे करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 12:54 PM IST

CBSE Class 12th Result 2022: ऑनलाइन आपत्ति विवाद निवारण सिस्टम की सुविधा 31 मार्च 2022 तक उपलब्ध रहेगी। सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट रीचेक पुनर्मूल्यांकन के लिए विवरण यहां जानिए।

CBSE 12th Result Revaluation: सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट रीचेक पुनर्मूल्यांकन का अंतिम मौका, 31 मार्च से पहले ऐसे करें अप्लाई

CBSE Class 12th Result 2022 Revaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 19 मार्च, 2022 को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए थे। परिणाम सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के रजिस्टर ईमेल पते पर भेजे गए थे। जिन छात्रों ने अपने स्कोर के साथ असंतोष और आपत्ति दिखाई है, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने स्कूलों के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन विंडो कुछ ही दिन के लिए 31 मार्च, 2022 तक खुली है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन विवाद निवारण तंत्र तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराया जाता है। छात्र अपनी आपत्ति को अपने स्कूल में भेज सकते हैं और स्कूल सीबीएसई को संयुक्त आपत्तियां भेज सकते हैं। ऑनलाइन विवाद निवारण तंत्र की सुविधा 31-03-2022 तक उपलब्ध होगी।'

सीबीएसई परिणाम पुनर्मूल्यांकन: ऑनलाइन आवेदन के स्टेप्स

  1. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध 'स्कूल रिक्वेस्ट सबमिशन फॉर रिजॉल्यूशन (टर्म-1 परीक्षा रिजल्ट-2022)' लिंक को क्लिक करें।
  3. अपने जरूरी लॉग इन क्रेडेंशियल भी दर्ज करें।
  4. अपने स्कूल के सीबीएसई रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन अनुरोध जमा करें।
  5. भविष्य में उपयोग के लिए एक कॉपी सेव कर लें।

सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2022 केवल स्कूलों को जारी किए गए हैं, और सभी उम्मीदवार अपने संबंधित परिणाम के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करें। उम्मीद है कि सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2022 छात्रों को डाउनलोड करने के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी जारी किया जाएगा।

सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को बोर्ड की ओर से टर्म 2 परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 1 परीक्षा 2022 पास प्रतिशत इस साल 100 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस बीच, पिछले साल सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों का पास प्रतिशत 99.37 प्रतिशत था।

End of Article