CBSE Class 12 Geography Sample Paper 2021-22: सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा का जियोग्राफी सैंपल पेपर, भूगोल पेपर का सॉल्यूशन भी देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2021, 04:36 PM IST

CBSE Class 12 Geography Sample Paper 2021-22: सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा की भूगोल (जियोग्राफी) टर्म-1 परीक्षा 9 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। कक्षा 12 जियोग्राफी के लिए सीबीएसई नमूना प्रश्न पत्र यानी सैंपल पेपर यहां देखें।

CBSE Class 12 Geography Sample Paper 2021-22: सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा का जियोग्राफी सैंपल पेपर, भूगोल पेपर का सॉल्यूशन भी देखें

CBSE Class 12 Geography Term 1 Sample Paper 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 12वीं भूगोल (जियोग्राफी) टर्म-1 परीक्षा कल गुरुवार - 9 दिसंबर, 2021 के लिए निर्धारित है। परीक्षा गुरुवार को एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र) आधारित प्रारूप में आयोजित होगी। कक्षा 12वीं गणित के लिए पेपर पैटर्न और सीबीएसई नमूना पेपर 2021-22 हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं।

छात्र और अभिभावक ध्यान दें कि कक्षा 12वीं भूगोल (Geography) परीक्षा 35 अंकों की होंगी और छात्रों को 90 मिनट में 60 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रश्नों के साथ उत्तर के लिए विकल्प होंगे। नीचे दिए गए सीबीएसई नमूना प्रश्न पत्र (सैंपल पेपर) देखें।

CBSE कक्षा 10वीं भूगोल टर्म-1 परीक्षा 2022: अच्छे अंक के लिए टिप्स

  1. प्रश्नों को ध्यान से देखें और कठिनाई के क्रम में प्रश्न हल करने का प्रयास करें।
  2. कोई नकारात्मक अंक (निगेटिव मार्किंग) नहीं है, इसलिए सभी प्रश्न करने का प्रयास करें - प्रश्नों को ना छोड़ें।
  3. परीक्षा के दौरान शांत और प्रश्न पत्र पर केंद्रित रहें।

जियोग्राफी पेपर के 3 सेक्शन: पेपर को तीन सेक्शन में बांटा जाएगा। खंड ए और बी में 24 प्रश्न होंगे। खंड सी में केस स्टडी पर आधारित 12 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र को ध्यान से देखकर पढ़ें कि आपको किस सेक्शन में कितने प्रश्न करने हैं और इसी के अनुसार समय का ध्यान रखते हुए सवालों के जवाब दिए।

परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू होगी और छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले पेपर दिया जाएगा। पेपर शुरू करने से पहले पूरे पेपर को ध्यान से पढ़ें।

End of Article