CBSE Class 10 Hindi Exam Analysis: चेक करें हिंदी पेपर एनालिसिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2021, 01:47 PM IST

CBSE Class 10 Hindi Exam Analysis, Answer Key 2021-22 Download: 9 दिसंबर यानि आज सीबीएसई के 10वीं कक्षा का हिंदी पेपर (CBSE Class X Hindi Paper) आयोजित किया गया। इस मौके छात्रों ने पेपर को लेकर अनुभव बताए, जिसके आधार पर एक एनालिसिस कॉपी तैयार की गई है...

CBSE Class 10 Hindi Exam Analysis: चेक करें हिंदी पेपर एनालिसिस

CBSE Class 10 Hindi Course A & B Exam Analysis, Answer Key 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आज कक्षा 10वीं की हिंदी पाठ्यक्रम की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पेपर ए और बी शामिल थे। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक चली। पेपर खत्म होते ही छात्रों से बातचीत के आधार पर यह समझने की कोशिश की गई कि पेपर का स्‍तर कैसा था और यह स्‍कोरिंग था या नहीं। 

पेपर को लेकर छात्रों की राय 

ज्‍यादातर छात्रों के अनुसार पेपर सरल था। आरएसकेवी सूरजमल विहार में पढ़ने वाली छात्रा भूमि ने बताया कि सीबीएसई 10वीं हिंदी का पेपर सरल था। इसे करने में ज्‍यादा समय नहीं लगा। इसमें ग्रामर के साथ दूसरे सवाल भी थे। एक छात्र ने कहा इसे तय वक्‍त में किया जा सकता था। अगर इसे सही रणनीति से हल किया गया हो तो इसमें मुश्किल नहीं आनी चाहिए।

Somerville school, vasundhra enclave, दिल्ली की एक छात्रा (Navisha dubey) से की गई बातचीत के अनुसार, हिंदी का पेपर आसान था। हां, रीडिंग सेक्शन थोड़ा सा ट्रिकी था, लेकिन ओवरआल यह अच्छा पेपर था।
यह पूछे जाने पर कि क्या सैंपल पेपर से मदद मिली, तो Navisha dubey ने बताया कि हां, आज का एग्जाम सैंपल पेपर से मिलता जुलता था और सबसे अहम था कि क्लास के सभी छात्रों ने पेपर को समय रहते पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल से बाहर निकलने के बाद बच्चों में काफी उत्साह था। 

वहीं एक अन्य छात्रा के अनुसार, पेपर अच्छा था। कुछ प्रश्‍नों के जवाब लिखने में ज्यादा समय लगा। मगर बाकी चीजें कोर्स से ही संबंधित थीं। अन्‍य छात्रों के मुताबिक पेपर को हल करने में सैंपल पेपर का अभ्‍यास काम आया। इसमें ज्‍यादातर सवाल आसान थे। इन्‍हें हल करने में कोई दिक्‍कत नहीं हुई।

ये था पेपर का पैटर्न 

  • सीबीएसई हिंदी पाठ्यक्रम (कोड 085) के पेपर में तीन खंड ए, बी और सी थे। खंड ए में कुल 2 प्रश्न पूछे गए। दोनों के 20 उपप्रश्‍न दिए गए। जिनमें से 10 का जवाब देना जरूरी था। 
  • सेक्‍शन बी में4 प्रश्न थे। इन सभी के 21 उपप्रश्न थे। इनमें से 16 के जवाब देने थे। 
  • वहीं सेक्‍शना सी में कुल 3 प्रश्न थे। जिनके 14 उपप्रश्न थे। इनमें से सभी का उत्‍तर देना अनिवार्य था। 
  • यह पेपर 40 नंबर का था। इसे हल करने के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय मिला था। 

दूसरा पेपर भी 40 नंबर का 

1.हिंदी (कोड-002) पेपर भी तीन भागों में बंटा था। इसमें कुल 10 वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्न पूछे गए थे। सभी के उप-प्रश्‍न दिए गए थे। 
2.खंड ए में 20 सवाल दिए गए थे जिनमें से 10 के जवाब देने थे। 
3.पार्ट बी में 20 सवाल पूछे गए थे जिनमें से 16 के जवाब देने थे। 
4.इसी तरह पार्ट सी में 14 प्रश्‍न आए थे जिनमें से सभी के जवाब देने थे। 
5.पेपर को हल करने के लिए 90 मिनट का वक्‍त मिला था। ये पेपर 40 अंक का था। 



End of Article