एजुकेशन

IBPS PO 2026: प्रीलिम्स के मार्क्स और कटऑफ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS PO Prelims Scorecard 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XVI) की प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड और मार्क्स जारी कर दिए हैं।

Image

IBPS PO Prelims Result 2026

IBPS PO Prelims Scorecard 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XVI) की प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड और मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इन्हें चेक करने के लिए आपको ibps.in पर जाने की जरूरत है। बता दें, यह भर्ती अभियान CRP PO/MT-XVI के तहत 11 सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के 7,565 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

IBPS PO Prelims का रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। IBPS PO Mains Exam 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

जानें स्कोरकार्ड और मार्क्स चेक करने का तरीका

उम्मीदवार स्कोरकार्ड में अपने सेक्शन के हिसाब से मिले नंबर, कुल स्कोर और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर लॉगिन करना होगा।

IBPS PO Prelims Scorecard और Cutoff 2026

IBPS पीओ प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड और कटऑफ देखने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसी जानकारी देनी होगी। इसके साथ स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भी भरना होगा।

IBPS PO Prelims Scorecard 2026 Steps to Download

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CRP PO/MT सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Common Recruitment Process for Probationary Officers/Management Trainees XVI का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद ‘Click here to View Your Scores of Online Preliminary Exam for the CRP-PO/MT-XVI’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
  • पासवर्ड या जन्मतिथि डालें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक करें।
  • आपका IBPS PO Prelims Scorecard स्क्रीन पर खुल जाएगा।

IBPS PO प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण मेन्स परीक्षा है। IBPS के तय कार्यक्रम के अनुसार PO/MT-XVI की मेन्स परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड और कटऑफ की जानकारी देखने के बाद मेन्स परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article