CBSE Class 10th 12th Result 2022: इस दिन जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम, cbseresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 12:35 PM IST

CBSE Class 10th 12th Result 2022 Date (सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सीबीएसई ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

CBSE Class 10th 12th Result 2022: इस दिन जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम, cbseresults.nic.in पर करें चेक

CBSE Class 10th 12th Result 2022 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सीबीएसई ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि (CBSE Class 10th 12th Result 2022 Latest Update) बोर्ड 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, वहीं 10 जुलाई को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी हो सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक निर्धारित थी। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे, यदि दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद अपने मार्क्स से असंतुष्ट छात्र रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने हाल ही में नये शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम जारी किया है, इससे साफ होता है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE Class 10th 12th Result 2022, ऐसे करें चेक

- सबसे पहले CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Result 2022 / CBSE Class 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव करें।

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं। अब CBSE 10 या CBSE 12 टाइप कर स्पेश दें और अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। टैक्स्ट के माध्यम से रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

दो टर्म में आयोजित की गई थी परीक्षाएं

बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं 12वीं के लिए पहली बार 2 टर्म में परीक्षा आयोजित की थी, दोनों टर्म की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी। फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी किया गया था। बोर्ड अब टर्म 2 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

End of Article