Bihar Board 10th Matric Result Date 2022: बिहार बोर्ड ने घोषित की परिणाम की डेट, BSEB इस दिन जारी कर रहा नतीजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 07:22 PM IST

BSEB, Bihar Board 10th Result Date 2022: बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं रिजल्ट की डेट घोषित कर दी गई है। 31 मार्च को दोपहर के समय नतीजे घोषित होंगे।

Bihar Board 10th Matric Result Date 2022: बिहार बोर्ड ने घोषित की परिणाम की डेट, BSEB इस दिन जारी कर रहा नतीजे

Bihar Board, BSEB 10th Matric Result Date 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 कल यानी 31 मार्च, 202 को जारी किया जाएगा। एक आधिकारिक नोटिस में, बीएसईबी ने बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट जारी करने की तारीख साझा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे।

बीएसईबी कक्षा 10 मैट्रिक परिणाम बीएसईबी पटना ऑफिस में शिक्षा मंत्री विजय कुमार द्वारा घोषित किया जाएगा। परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा और आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। यहां आधिकारिक नोटिस देखें।

बिहार बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट घोषित होने के बाद परीक्षा देने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा के लिए 16 लाख उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि परिणाम 28 मार्च से 30 मार्च के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अब तारीख की घोषणा की है और वास्तविक डेट 31 मार्च, 2022 के रूप में निकलकर आई है, समय दोपहर 1 बजे रखा गया है।

ऐसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट (How to check Bihar Board 10th Result)

बिहार बोर्ड, बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
'बिहार मैट्रिक परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
पूछे गए फील्ड में बीएसईबी कक्षा 10 रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
इसके बाद, विवरण जमा करने के लिए 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।
बिहार बोर्ड परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम की मार्कशीट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।




साल 2021 में, बीएसईबी 10वीं का परिणाम 24 फरवरी को बीएसईबी मैट्रिक परीक्षाओं की समाप्ति के 40 दिन बाद 5 अप्रैल, 2021 को पहले ही जारी किया जा चुका है। इस बार बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी करने में कामयाब रहा है।

End of Article