Assam Board AHSEC HS Result 2022 Date: इस दिन जारी होंगे असम बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे! शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 07:18 PM IST

Assam Board AHSEC HS 12th Result 2022 Date: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, एएचएसईसी जल्द ही कक्षा 12वीं के नतीजों की डेट और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा जारी कर सकता हैं। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Assam Board AHSEC HS Result 2022 Date: इस दिन जारी होंगे असम बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे! शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Assam HS Results 2022 Release date: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2022 जारी कर सकती है। लगभग 2.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रिजल्ट 20 जून 2022 को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड नेे अभी तक रिजल्ट जारी होने की डेट और समय की भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ताजा अपडेट के अनुसार, परिणाम की तारीख, समय और आधिकारिक घोषणा अब किसी वक्त जारी की जा सकती है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि असम बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया भी समाप्त कर ली है। एक बार आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने असम 12वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के जल्द ही परिणाम की तारीखों के बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि असम हाई स्कूल परीक्षा 2022 देने वाले छात्रों को एएचएसईसी की आधिकारिक वेबसाइट - ahsec.nic.in और resultsassam.nic.in पर नजर बनाए रखना चाहिए।

समय पर जारी होंगे कक्षा 12वीं के परिणाम
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार असम के शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है कि असम बोर्ड के कक्षा 12वीं के परिणाम समय पर ही जारी किए जाएंगे। हालांकि रिजल्ट की डेट को लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।

How to Check Assam 12th Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assam.gov.in. पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Assam Board Class 12th Result 2022’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके साथ ही जरूरी क्रेडिएंशल जैसे रोल नंबर आदि डाले और सबमिट कर दें।
  • असम बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।  

मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी बोर्ड परीक्षा
AHSEC ने 15 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12 के छात्रों के लिए असम HS परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने बोर्ड के रिजल्ट का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Article