AP Intermediate Results 2022 Released: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, बीआईई एपी ने आज एपी इंटरमीडिया परिणाम 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट प्रथम और दूसरे वर्ष के परिणाम आज 22 जून को दोपहर 12.30 बजे जारी हो गए है। आंध्रप्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए हैं।
इसके साथ ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट- bie.ap.gov.in, manabadi.co.in पर अपने एपी इंटर परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। आंध्र प्रदेश इंटर के परिणाम 2022 की घोषणा विजयवाड़ा में एक प्रेस मीट के दौरान की गई है।
How to check AP intermediate 1st and 2nd Year Result
सभी छात्र आंध्र प्रदेश एंटरमीडिएट के पहले और दूसरे वर्ष के रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आंध्रप्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद ‘AP Intermediate 1st and 2nd year Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगइन क्रेडिएंशल्स आदि डालें और सबमिट कर दें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
- Bie.ap.gov.in
- Manabadi.co.in
- examresults.ap.nic.in
- results.bie.ap.gov.in
- results.apcfss.in
छात्रों को याद दिलाया जाता है कि बीआईई एपी परीक्षा 6मई से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इन इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 10 लाख से अधिक छात्र मौजूद रहे थे। आज इन सभी छात्रों का बोर्ड के परिणामों को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है।

