AP TET Result 2024, Sarkari Result 2024 Date: एपी टीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET 2024) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एपी टीईटी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
AP TET Result 2024: कब हुई थी परीक्षा
आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 27 मार्च से 9 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 10 मार्च और फाइनल आंसर-की 14 मार्च को जारी कर दी गई थी।
AP TET Result 2024 Date: कब आएगा एपी टीईटी रिजल्ट
एपी टीईटी एग्जाम का रिजल्ट 14 मार्च को ही जारी किया जाना था। हालांकि, अभी तक नतीजे नहीं जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एपी टीईटी रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download AP TET Result 2024
- एपी टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
- फिर एपी टीईटी रिजल्ट 2024 की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
AP TET Passing Marks 2024: मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स
एपी टीईटी एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 50% अंक प्राप्त करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
