AP TET Final Answer Key 2024, Andhra Pradesh TET Answer Key: एपी टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AP TET Final Answer Key) खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग, एपी ने आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर (Andhra Pradesh TET Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद है कि, कल तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
बता दें स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश ने 10 मार्च को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिन का समय दिया था। वहीं अब जल्द ही अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले aptet.apcfss.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AP Andhra Pradesh TET Final Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
