क्रिकेट

Video: 'उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं,' वैभव सूर्यवंशी ने खोले राज, बताया किस काम में आता है ज्यादा मजा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं तो सुर्खियों में आ ही जाते हैं। ताजा मामला दलीप ट्रॉफी मैच का है, जहां वो डेब्यू करते हुए बल्ले से फेल तो हुए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने तहलका मचा दिया। वैभव ने गेंदबाजी करते हुए नॉर्थ ईस्ट टीम को भारी नुकसान पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए।

Image

सेमीफाइनल के लिए प्रैक्टिस करते वैभव सूर्यवंशी। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Sooryavanshi: भारत के उभरते हुए स्टार क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इसके पीछे दलीप ट्रॉफी में डेब्यू है। वह नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी से फेल हुए, लेकिन गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट चटका दिए। अब उन्होंने अपनी गेंदबाजी स्किल को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के उप-कप्तान के रूप में मैदान पर उतरे सूर्यवंशी से दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में आक्रामक पारी की उम्मीद थी। उन्होंने अपनी चिर-परिचित अंदाज में इसकी शुरुआत करते हुए पहली ही गेंदों से आक्रामक रुख अपनाया और दो शानदार चौके (8 रन) जड़े। हालांकि, नॉर्थ ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज विश्वोर्जित ने उनके इस आक्रमण पर जल्द ही विराम लगा दिया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

एक ओवर में चटकाए दो विकेट

हालांकि, नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी के दौरान ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी से गेंदबाजी कराई। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर तहलका मचा दिया। अब वैभव सूर्यवंशी ने अपनी गेंदबाजी स्किल पर कहा कि ईशान किशन ने रिस्क लेकर तीन ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा था, लेकिन वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट चटका कर सभी को हैरान कर दिया।

'उनको नहीं पता मैं विकेट टेकर हूं'

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, विकेट नहीं गिर रहा था तो मुझे बोला गया कि दो तीन ओवर डालने हैं। ईशान भैया को ऐसा लगा कि रिस्क लेकर बॉलिंग दे रहे हैं, लेकिन उनको नहीं पता कि मैं विकेट टेकर हूं। मेरे दिमाग में इतना ही था कि मैं पांच विकेट लूंगा तो भी मुझे बॉलिंग तीन ही ओवर मिलेगी। तो उसमें जितना अच्छा कर सकूं तो एक ही जगह पर बॉलिंग कर अपना स्पेल खत्म कर सकूं।

'दोनों को उतना ही मजा आता है'

वैभव ने आगे कहा, काफी मजा आया। क्योंकि, बैटिंग में उतना अच्छा गया नहीं, तो बॉलिंग में टीम के लिए कंट्रीब्यूशन करके अच्छा लगा। कोई बैटर विकेट ले तो उससे ज्यादा एन्जॉय कभी नहीं करता तो काफी मजा आया। क्योंकि एक बल्लेबाज को गेंदबाजी करने और गेंदबाज को बल्लेबाजी करने में, दोनों को उतना ही मजा आता है।

30 अगस्त से अगला मुकाबला

बता दें कि ईस्ट जोन ने नॉर्थ जोन के खिलाफ पारी और 210 रन से हराया। अब ईस्ट जोन का पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से मुकाबला हो गया, जिसके कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है। 30 अगस्त से यह मैच बेंगलुरु के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article