एजुकेशन

SBI PO Prelims Result 2026 Released: जारी हुआ एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

SBI PO Prelims Result 2026 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

SBI PO Prelims Result 2026 Released: ऐसे चेक करें एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट

SBI PO Prelims Result 2026 Released: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI PO Prelims Result 2026) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की पीडीएफ लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

SBI PO Prelims Result 2026: कब हुई थी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा

बता दें एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SBI PO Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
SBI PO Prelims Result 2026: Direct Link

SBI PO Mains Exam Date 2026: एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम डेट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड सितंबर के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article