एजुकेशन

PSEB 10th Supplementary Result 2026 Declared: घोषित हुआ पंजाब बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, pseb.ac.in पर करें चेक

PSEB Punjab Board 10th Supplementary Result 2026 Declared: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

PSEB Punjab Board 10th Supplementary Result 2026: ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट

PSEB Punjab Board 10th Supplementary Result 2026 Declared: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (Punjab Board 10th Supplementary Result) खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां छात्र अपना क्वालिफाइंग स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो स्टूडेंट्स किसी एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए थे या तो और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए एग्जाम दिया था। छात्र अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें पंजाब बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा 6 जुलाई से 16 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

PSEB Punjab Board 10th Supplementary Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर PSEB Punjab Board 10th Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Punjab Board 10th Supplementary Result: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. कक्षा
  6. विषयवार मार्क्स
  7. कुल मार्क्स
  8. रिजल्ट का स्टेटस

Punjab Board 10th Supplementary Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के दोबारा 33 नंबर से कम आ जाते हैं तो स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को फिर से मौका नहीं दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article