वायरल न्यूज़

अमेरिका में Cybertruck का देसी Swag हुआ Viral, रंग-बिरंगी ट्रक देख लोग बोले- इसे बारात में ले चलो

अमेरिका में Tesla Cybertruck को भारतीय ट्रक आर्ट वाला रंगीन देसी लुक दिया गया। ‘देखो, मगर प्यार से’ लिखी Cybertruck का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

देसी ट्रक आर्ट में दिखा साइबरट्रक (Instagram/@oggraphicsllc)

अमेरिका में एक टेस्ला साइबरट्रक (Tesla Cybertruck) का ऐसा देसी मेकओवर देखने को मिला है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। आमतौर पर अपने अलग और आधुनिक डिजाइन के लिए पहचानी जाने वाली साइबरट्रक (Cybertruck) अब बिल्कुल भारतीय ट्रकों जैसी रंग-बिरंगी नजर आ रही है। इसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास साइबरट्रक (Cybertruck) को चमकीले रंगों, फूल-पत्तियों के डिजाइन, धार्मिक प्रतीकों और भारतीय ट्रक आर्ट से सजाया गया है। गाड़ी के सामने बड़े अक्षरों में ‘देखो, मगर प्यार से’ लिखा गया है। यह लाइन भारत की सड़कों पर चलने वाले ट्रकों पर अक्सर देखने को मिलती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अमेरिका में दिखा Cybertruck का देसी अंदाज

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @oggraphicsllc नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह काम ओरिजिनल ग्लोबल ग्राफिक्स (Original Global Graphics) नाम की विनाइल रैपिंग कंपनी ने किया है। वायरल वीडियो (Viral Video) में साइबरट्रक (Cybertruck) के मालिक को गैराज में आते हुए दिखाया गया है। जैसे ही उसकी नजर अपनी गाड़ी पर पड़ती है, वह काफी खुश और हैरान नजर आता है। कुछ समय पहले तक यह साइबरट्रक (Cybertruck) अपने सामान्य स्टेनलेस स्टील वाले लुक में थी लेकिन मेकओवर के बाद इसका पूरा अंदाज बदल गया। अब गाड़ी पर कई तरह के रंग और पारंपरिक डिजाइन नजर आते हैं, जो इसे सड़क पर चलने वाले भारतीय ट्रकों जैसा लुक देते हैं।

शादी में भी हो सकती है इस देसी Cybertruck की एंट्री

बताया गया है कि इस साइबरट्रक (Cybertruck) को शादी के लिए किराए पर देने के मकसद से तैयार किया गया है। यानी आने वाले समय में यह अनोखी गाड़ी किसी शादी या बारात में भी नजर आ सकती है। मालिक ने कमेंट में बताया कि वह भारतीय ट्रक आर्ट जैसा डिजाइन चाहता था। इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए साइबरट्रक (Cybertruck) को यह खास रूप दिया गया।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ

वीडियो (Video) सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी काफी मजेदार हैं। कई लोगों ने कहा कि उन्हें साइबरट्रक (Cybertruck) का सामान्य डिजाइन खास पसंद नहीं आता, लेकिन इसका देसी रूप काफी अच्छा लग रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे अगली शादी की बारात में देखने की बात कही। वहीं, कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि अगर इस पर ‘हॉर्न ओके प्लीज’ भी लिख दिया जाता तो इसका लुक और भी शानदार हो जाता। कुल मिलाकर, अमेरिका की सड़क पर भारतीय ट्रक आर्ट से सजी यह साइबरट्रक (Cybertruck) लोगों का ध्यान खींच रही है। आधुनिक इलेक्ट्रिक गाड़ी और देसी ट्रक कला का यह अनोखा मेल वाकई देखने लायक है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article