Bihar Police SI PET, Documents Verification Postponed: बिहार पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police SI PET Postponed) खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा (SI) के पदों पर होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को स्थगित कर (Bihar Police SI Documents Verification Postponed) दिया है। इस बात की जानकारी आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के पत्र संख्या-10538, दिनांक-27.08.2026 के आलोक में आयोग के विज्ञापन संख्या-05/2025 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक माप परीक्षण आगामी सूचना तक स्थगित रखा जाता है। बता दें परीक्षा के आयोजन की नई तिथि से संबंधित सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।
बता दें एक दिन पहले यानी 28 अगस्त 2026, गुरुवार को शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा की जांच का विषय भी शामिल था। इसके एक दिन बाद यानी 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को पीईटी को स्थगित करने का फैसला आया है।

BPSSC Bihar Police SI PET Postponed
Bihar Police SI PET Postponed: कुल इतने पदों पर होगा सेलेक्शन
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1799 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 23 सितंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां मुख्य परीक्षा के लिए कुल 35 हजार 857 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था। इसके बाद मेन्स एग्जाम 27 मई 2026 को निर्धारित था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
मुख्य लिखित परीक्षा में 414 उम्मीदवार अयोग्य
बता दें मुख्य परीक्षा के पहले पत्र में 414 अभ्यर्थियों को कदाचार और अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किया गया। इसके बाद 33 हजार 888 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था।
