एजुकेशन

AP LAWCET 2026 Phase 1 Result: आंध्र प्रदेश LAWCET 2026 फेज 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, cap.apcfss.in पर करें चेक

AP Lawcet 2026 Phase 1 Result आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने तीन वर्षीय और पांच वर्षीय एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एलएडब्ल्यूसीईटी 2026 के पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है।

Image

AP Lawcet 2026 Phase 1 Result 2026: ऐसे चेक करें एपी एलएडब्ल्यूसीईटी फेज 1 रिजल्ट

AP LAWCET 2026 Phase 1 Result Released: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने तीन वर्षीय और पांच वर्षीय एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एलएडब्ल्यूसीईटी 2026 के पहले चरण के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग के फर्स्ट फेज में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cap.apcfss.in पर एपी कॉमन एडमिशन पोर्टल (CAP) के माध्यम से अपनी सीट अलॉटमेंट स्थिति देख सकते हैं।

बता दें पहले फेज में जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें अलॉट किए गए कॉलेज में सेल्फ रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यहां छात्रों को 7 से 9 अक्टूबर के बीच अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

AP LAWCET 2026 Phase 1 Result: ऐसे चेक करें सीट अलॉटमेंट फेज 1 का रिजल्ट

  • सबसे पहले AP Common Admissions Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने AP LAWCET काउंसलिंग लॉगिन डिटेल्स की मदद से लॉगिन करें।
  • अब फेज 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अपनी अलॉट की गई कॉलेज और कोर्स की जानकारी चेक करें।
  • सीट अलॉटमेंट की जानकारी को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

सेल्फ रिपोर्टिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग जरूरी

जिन उम्मीदवारों को फेज 1 में सीट मिली है, उन्हें एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए। जो उम्मीदवार अपनी अलॉट की गई LLB सीट पर एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए 'सेल्फ-रिपोर्टिंग' और 'कॉलेज रिपोर्टिंग' जरूरी कदम हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऊपर दिए आसान स्टेप के जरिए सीट अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।

राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा

बता दें यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए आंध्र प्रदेश के मान्यता प्राप्त लॉ कॉलेजों में LLB और LLM जैसे कानून के पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए किया जाता है, जो कानून की पढ़ाई करके वकालत, न्यायिक सेवाओं, कानूनी सलाह या अन्य लॉ से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article