एजुकेशन

Sainik School Registration 2026: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, नोट करें परीक्षा की तारीख

Sainik School Registration 2026, Sainik School Class 6, 9 Admission 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर (Sainik School Registration 2026) दी है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर अपना आवेदन कर (Sainik School Admission 2026) सकते हैं।

Image

Sainik School Registration 2026: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Sainik School Registration 2026, Sainik School Class 6, 9 Admission 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर (Sainik School Registration 2026) दी है। यहां कक्षा 6 या 9 में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर (Sainik School Admission 2026) सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 है। इसके बाद 2 नवंबर से 4 नवंबर के बीच एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन कर दी जाएगी। यहां आप रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Sainik School Registration 2026

आवेदन की आखिरी तारीख30 अक्टूबर 2025
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए2 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक
परीक्षा की तारीख26 जनवरी 2025
रिजल्ट की घोषणा6 हफ्ते के भीतर

Sainik School Registration 2026 Apply Online: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AISSEE 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।

Sainik School Registration 2026 Fees: रजिस्ट्रेशन फीस

  1. अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC), डिफेंस या एक्स सर्विसमैन - 850 रुपये
  2. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) - 700 रुपये

Sainik School Class 6, 9 Admission: पेन एंड पेपर मोड में होगी परीक्षा

ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेज ऑनलाइन स्कैन कर अपलोड करना होगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए परीक्षा 26 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेर एंड पेपर मोड में होगी। यहां कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा की अवधि कुल 150 मिनट और कक्षा 9वीं में एडमिशन के कुल समय 180 मिनट मिलेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article