एजुकेशन

AISSEE 2026 date : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की डेट घोषित, जानें किस दिन होगा एग्जाम

AISSEE 2026 date out: देश के सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को होगा। अब एआईएसएसईई के लिए 9 नवंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।

Image

AISSEE 2026 date out

AISSEE 2026 date out: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई) 2026 की तिथि घोषित कर दी है। देश के सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को होगा। अब एआईएसएसईई के लिए 9 नवंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। एआईएसएसईई के मूल नोटिफिकेशन में सटीक डेट का जिक्र नहीं किया गया था। इसके अलावा अब एआईएसएसईई के लिए 9 नवंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले लास्ट डेट 30 अक्टूबर थी। 10 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।

कैसे करना है आवेदन

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में देश के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेना चाह रहे विद्यार्थी एनटीए एआईएसएसईई 2026 वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एआईएसएसईई 2026 के जरिए देश भर के प्रमुख 33 सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 व 9 में दाखिला होगा। दोनों कक्षाओं के एंट्रेंस में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स - छात्र के हर सेक्शन में कम से कम 25 फीसदी और एग्रीगेट 40 फीसदी मार्क्स आना जरूरी है। एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए यह शर्त नहीं है।

आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए व एससी और एसटी वर्ग के लिए 700 रुपए शुल्क देना होगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में देश के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। रिजल्ट परीक्षा के चार से छह सप्ताह के बाद आएगा। एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कब आएंगे, इनकी तारीखें भी बाद में आएंगी।

एग्जाम पैटर्न

कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कुल 150 मिनट की होगी। कुल 125 प्रश्न होंगे। पेपर 300 अंक का होगा। लैंग्वेज में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक का होगा। मैथ्स में 150 अंक के 50 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न 3 अंक का होगा। इंटेलिजेंस में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे। जनरल नॉलेज में 50 अंक के 25 सवाल होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे। वहीं कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा 180 मिनट की होगी। इसमें कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। और यह पेपर 400 नंबर का होगा। मैथ्स में 4-4 नंबर के 50 प्रश्न आएंगे। यानी 200 नंबर के प्रश्न मैथ्स से होंगे। इंटेलिजेंस, इंग्लिश, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सभी में 50-50 अंक के 25-50 प्रश्न होंगे। इनमें हर सवाल दो अंक का होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article