AIIMS CRE Result 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट 25, 26 और 27 अगस्त 2025 को देशभर के एम्स अस्पतालों, ईएसआईसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल और कई बड़े अस्पतालों में नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी पदों की भर्ती के लिए कराए गए थे। इस भर्ती के जरिये कुल 3496 पद भरे जाने हैं।
ऐसे चेक करें AIIMS CRE Result...
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aaimsexams.ac.in पर जाएं।
- मेन में रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन विकल्प चुनें।
- नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और फिर जिस पोस्ट कोड के लिए आवेदन किया है, उसके लिए परिणाम पीडीएफ चुनें।
- पीडीएफ खोलें और अपना परिणाम के लिए अपना रोल नंबर खोजें।
ये पद भरे जाएंगे
एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट के जरिये टेक्नीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, लाइफ गार्ड, वोकेशन काउंसलर, लाइब्रेरी एंड इन्फोर्मेशन, ड्राइवर, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड, जूनियर वार्डन, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, सीनियर नर्सिंग स्टाफ, वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड 2, कोडिंग क्लर्क, मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, ईसीजी टेक्नीशियन आदि पदों पर भर्ती की जा रही है।
इसके अलावा इस परीक्षा के जरिये नर्सिंग अफसर, टेक्नीशियन, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, हेल्थ असिस्टेंट जैसे कई पदों पर भर्ती की जाती है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक बार रिजल्ट देखने के बाद वे इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित करके रख लें।
