AYUSH NEET UG 2025 Result 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी ने आयुर्वेदिक, योग, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथिक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस अंडरग्रेजुएट 2025 के काउंसलिंग राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://aaccc.gov.in/ पर चेक कर सकते हैं।
जो आधिकारिक शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक जिन छात्रों को राउंड 2 सीट अलॉट की गई है, उन्हें 26 सितंबर से लेकर 3 अक्तूबर के बीच इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग करनी होगी। रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।।
ऐसे चेक करने आयुष नीट यूजी 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट...
- सबसे पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पर पर दिए UG Councelling लिंक पर क्लिक करें।
- अब करेंट ईवेंट सेक्शन में Provisonal Result for Round 2 of AACCC-UG COuncelling A.Y.2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और रैंक चेक कीजिए।
- अब रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लीजिये ।
- इसका एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।
4 से लेकर 5 अक्तूबर 2025 के बीच AACCC NCIS M और NCH चयनित कैंडिडेट्स के डाटा को एडमिशन के लिए वैरिफाई करेगी। इससे ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं।
क्या है AYUSH NEET UG परीक्षा?
बताते चलें कि AYUSH NEET UG 2025 एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो भारत में आयुष कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस एग्जाम के जरिये छात्र BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी), BHMS (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) BUMS (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी), BSMS (बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी) और BNYS (बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिग साइंस) जैसे स्नातक कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
