एजुकेशन

AIIMS BSC Nursing Admit Card 2026 Released: जारी हुआ एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

AIIMS BSC Nursing Admit Card 2026 Released: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AIIMS BSC Nursing Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें एम्स बीएससी नर्सिंट परीक्षा का एडमिट कार्ड

AIIMS BSC Nursing Admit Card 2026 Released: एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS BSC Nursing Admit Card 2026) खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (AIIMS BSC Nursing Admit Card) दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

AIIMS BSC Nursing Exam Date 2026: कब होगी एम्स बीएससी नर्सिंट की परीक्षा

बता दें एम्स नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक हुई थी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम 12:30 बजे से 2:30 बजे तक था। एग्जाम कुल 120 मिनट की अवधि के लिए हुआ था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS BSC Nursing Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले aiimsexams.ac.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AIIMS BSC Nursing Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

AIIMS BSC Nursing Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता

AIIMS BSC Nursing Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article