Govinda-Komal Visits Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बार-बार दावा किया गया है कि गोविंदा का उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिश्ता है। इन खबरों पर अभी तक गोविंदा और कोमल की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। इन अफवाहों के बीच गोविंदा एक बार फिर कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मंगलवार शाम मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: श्रीराम की भक्ति में डूबी Hanuman Ansh की टीम, अयोध्या में किए रामलला के दर्शन)
गोविंदा-कोमल ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
गोविंदा और कोमल रानी के साथ में लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए सोशल मीडिया कई वीडियोज और पिक्स वायरल हो रही हैं। दोनों ने भगवान गणेश की पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान पुजारी ने गोविंदा और कोमल के माथे पर तिलक भी लगाया। दर्शन के बाद गोविंदा ने पंडाल के बाहर मौजूद फैंस का भी अभिवादन किया। अभिनेता हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते और मुस्कुराते हुए नजर आए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ajay Devgn की हॉरर फिल्म को मिला टाइटल, 'Suryasparsh' होगा नाम)
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
कोमल रानी स्वर्णकार का नाम गोविंदा संग रिश्ते में होने को लेकर चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोमल जल्द ही गोविंदा की आगामी फिल्म 'रूपा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं। इस फिल्म को गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि कोमल रानी गोविंदा की एक और फिल्म 'दुनियादारी' में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इन दोनों फिल्मों में उनकी कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा नजर नहीं आईं।
