शहर

बदायूं में गौकशी के 25 हजार के इनामी बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

जानकारी के अनुसार थाना अलापुर पुलिस रात में क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

Image

बदायूं में गोकशी का आरोपी एनकाउंटर में घायल

Badaun News: बदायूं के जनपद बदायूं में थाना अलापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौकशी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार थाना अलापुर पुलिस रात में क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

अपने बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों के घुटनों में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

दरोगा के बाजू में लगी गोली

इस मुठभेड़ में बदमाश की गोली लगने से थाना अलापुर में तैनात दरोगा कमर अहमद (55) पुत्र इरशाद भी घायल हो गए। गोली उनके सीधे बाजू में लगी है। घायल दरोगा और बदमाश दोनों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पकड़ा गया बदमाश शातिर गौकश

पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान जुम्मन (46) पुत्र कमरुद्दीन निवासी राजनपुर, थाना कादरचौक जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जुम्मन थाना अलापुर में गौकशी के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सीओ ने दी जानकारी

इस पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी दातागंज सीओ आशीष नाथ सिंह ने बाइट के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि थाना अलापुर पुलिस द्वारा गौकशी की घटना में वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त जुम्मन को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल दरोगा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article