एजुकेशन

AIBE 18th Answer Key 2023: जारी होने जा रही एआईबीई 18वीं आंसर-की, वेबसाइट पर रखें नजर

AIBE 18th Answer Key 2023, BCI AIBE 18th Provisional Answer Key 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया गया था।

Image

AIBE 18th Answer Key 2023

AIBE 18th Answer Key 2023, BCI AIBE 18th Provisional Answer Key 2023: एआईबीई 18वीं एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की प्रोविजनल आंसर-की (AIBE 18th Provisional Answer Key 2023) बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

AIBE 18th Answer Key 2023 Date: कब आएगी आंसर-की

एआईबीई 18वीं एग्जाम का आयोजन 10 दिसंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 11 दिसंबर को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

AIBE 18th Answer Key 2023: दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

एआईबीई 18वीं आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित समय के अंदर किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। एआईबीई 18वीं आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download AIBE 18th Answer Key 2023

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एआईबीई 18वीं आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

AIBE 18th Exam 2023: एआईबीई 18वीं पासिंग मार्क्स

एआईबीई 18वीं परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article