AHSEC Assam Board HS 12th Result 2024 Today Link On
Assam Board HS Result: इतने लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म
बता दें इस बार असम बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा के लिए कुल लगभग 3 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 2,06,467, साइंस स्ट्रीम में 55,287, कॉमर्स स्ट्रीम में 17,582 और वोकेशनल में 880 स्टूडेंट्स शामिल थे। परीक्षा 12 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया था। इस लिंक पर डायरेक्ट नतीजे उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।Assam Board 12th Result: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
- ahsec.nic.in
- www.assamonline.in
- www.resultsassam.nic.in
- assamresults.in
Assam Board HS Result 2024: पास होने के लिए इतने मार्क्स
Assam HS Result 2024 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी वहीं दो से ज्यादा विषयों में 30 से कम नंबर आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है।How To Check Assam Board HS Result 2024
- resultsassam.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Assam Board HS Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Assam Board HS Result 2024 Via SMS: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट
असम बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद साइट का क्रैश होना स्वाभाविक है। ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है। ऐसे छात्र एसएमएस के जरिए ऑफलाइन अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।- सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
- यहां ASSAM12<रोल नंबर> टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
- रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
