IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने में पीछे छूटे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। भर्ती के के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार टेक्निकल कारणों और अन्य किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है। इसमें युवाओं को चार साल के लिए वायु सेना में काम करने का अवसर मिलेगा।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
इंडिया एयरफोर्स में अग्निवीर वायु पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है। पीछे रहे उम्मीदवार 10 मार्च से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। 12वीं में उम्मीदवार के पास गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय होने चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए और अंग्रेजी भाषा में भी 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बता दें कि तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या 4 साल की बीटेक डिग्री होना आवश्यक है।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदक का जन्म 27 जून 2006 से 27 दिसंबर 2009 के बीच होना चाहिए। उससे पहले और बाद जन्मे उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन
1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए Agniveer Vayu Intake 01/2027 के लिंक पर क्लिक करें।
3. ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग कर रजिस्टर करें।
4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
5. दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
7. आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट भी लें।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
अग्निवीर वायु का सिलेक्शन प्रोसेस तीन चरण में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता यानी पीएफटी के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो सिलेक्शन प्रोसेस का दूसरा चरण है। इसे पास करने वाले उम्मीदवार तीसरे चरण में जाएंगे, जहां उनका मेडिकल टेस्ट होगा।
