Agniveer Exam Date 2026 Out: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। इस बीच भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए संभावित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। ताकि भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार उसके अनुसार अपनी तैयारी पूरी करें। इसके अनुसार अब परीक्षा केंद्रों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है अग्निवीर सीईई परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
इंडियन आर्मी में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए आयोजित वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए करीब 1 महीने का समय है। लेकिन फिर भी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। क्योंकि आवेदन के अंतिम दिन पर हैवी ट्रैफिक के कारण आपका यह मौका छूट भी सकता है।
कैसे करें अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन?
1. अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए लॉगिन पेज पर क्लिक करें।
3. वैध नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
5. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले उसे एक बार फिर चेक करें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. अब फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लें साथ ही पीडीएफ भी बनाएं।
अग्निवीर सीईई 2026 की फीस क्या है?
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
