AFCAT 2025 Result Direct Link: भारतीय वायु सेना ने आज 16 सितंबर को AFCAT 2025 Result जारी कर दिया है। परिणाम आज, 16 सितंबर को घोषित किया गया, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक (AFCAT 2025 Result Direct Link) से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें, रिजल्ट के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है।
AFCAT 2025 Result Login
आधिकारिक साइट पर जारी परिणाम सूचना में लिखा है, "AFCAT 02/2025 परिणाम घोषित कर दिया गया है और व्यक्तिगत लॉगिन के माध्यम से देखने के लिए उपलब्ध है।" परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को लॉग इन करके परिणाम देखने के लिए अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
AFCAT 2025 Result How to Check
AFCAT 2025 Result Online देखने के लिए इन स्टेप्स को चेक करें:-
- आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं
- फिर 'न्यूज सेक्शन' पर जाएं
- उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "मॉडल आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट परिणाम घोषित होने के समय से 23 सितंबर 2025 (1700 बजे) तक संबंधित उम्मीदवारों के लॉगिन पर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद प्रश्न पत्र, प्रतिक्रिया पत्रक या मॉडल उत्तर कुंजी साझा करने के लिए कोई और अनुरोध/आरटीआई स्वीकार नहीं किया जाएगा" या "AFCAT 02/2025 परिणाम घोषित कर दिया गया है और व्यक्तिगत लॉगिन के माध्यम से देखने के लिए उपलब्ध है।"
- लॉग इन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
- रिस्पॉन्स शीट/ आंसर की/ रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
- इसे देखें और डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
आगे क्या होगा?
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को AFSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें चरण I (स्क्रीनिंग टेस्ट) और चरण II (मनोवैज्ञानिक और समूह मूल्यांकन) शामिल हैं। इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
