एजुकेशन

AFCAT 1 Admit Card 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से करें डाउनलोड

AFCAT 1 Admit Card 2026 Download: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 एजमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 के एडमिट कार्ड जारी

AFCAT 1 Admit Card 2026 Out: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाए लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना है। एडमिट कार्ड उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

AFCAT 1 परीक्षा 2026 कब है?

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1(AFCAT 1) 2026 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा केवल एक शिफ्ट में होगी, जिसमें रजिस्टर उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं कर सकते हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे का है। बता दे कि AFCAT 1 परीक्षा का आयोजन केवल 2 घंटे के लिए किया जाएगा।

AFCAT 1 परीक्षा 2026 का पैटर्न क्या है?

दो घंटे के लिए आयोजित होने वाली AFCAT 1 Exam 2026 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा यानी पूरा पेपर कुल 300 अंक का है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। यानी प्रत्येक सही जवाब पर 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान से और शांत रहते हुए सवालों के जवाब देने हैं।

AFCAT 1 एडमिट कार्ड 2026 कैसे करें डाउनलोड

1. AFCAT 1 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना है।

2. होमपेज पर दिए गए न्यूज सेक्शन पर AFCAT 1 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें एक और लिंक दिया गया है।

4. इस स्क्रीन पर AFCAT 1 एडमिट कार्ड का लिंक है, जिस पर उम्मीदवारों को क्लिक करना है।

5. नए खुले पेज पर आपको आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट करना है।

6. एक बार सबमिट होने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।

7. उम्मीदवार जारी इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें। एग्जाम सेंटर के रिपोर्टिंग समय से करीब 30 मिनट पहले पहुंचे। ताकि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े। साथ ही बता दें कि एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रिंट कॉपी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड के एक अवैध फोटो आईडी भी लेकर जाएं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article