UPSC GK Quiz Question: किस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है, पढ़ते हैं 61,345 बच्चे
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 22, 2026, 12:54 PM IST
UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। परीक्षा में पूछे जाने वाले जीके प्रश्नों पर नजर डालें।
किस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है, पढ़ते हैं 61,345 बच्चे
UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।
अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। आइए अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाते हैं और दिए गए जीके के 7 सवालों पर नजर डालते हैं।
जीके के 7 महत्वपूर्ण प्रश्न
1. दुनिया के किस देश में है सबसे अधिक स्कूल?
बता दें कि भारत दुनिया में सबसे अधिक स्कूलों वाला देश हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, भारत में माध्यमिक स्कूलों की संख्या भी बहुत है। यहां प्राथमिक स लेकर उच्च माध्यमिक स्तर के स्कूलों की संख्या लगभग 15 लाख है।
2. भारत के किस राज्य में है सबसे ज्यादा स्कूल?
देश में सबसे अधिक स्कूलों वाले राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश को जाना जाता है। सीबीएसई स्कूलों की संख्या में भी यूपी पहले नंबर है।
3. भारत का सबसे पुराना स्कूल कहां है?
भारत का सबसे पुराना स्कूल चेन्नई में स्थित है। इस स्कूल का नाम सेंट जॉर्ज एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल है, जिसकी स्थापना 1715 में की गई थी।
4. दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कहां है?
जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी भारत में स्थित है और इसे नाम इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी है।
5. दुनिया के सबसे स्कूल CMS में कितने छात्र पढ़ते हैं?
भारत के लखनऊ शहर में स्थित दुनिया का सबसे बड़े स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 61,345 छात्र पढ़ते हैं।
6. दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल कहां है?
दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में स्थित है। इस स्कूल का नाम सिटी मॉन्टेसरी स्कूल है।
7. दुनिया का सबसे छोटा स्कूल कहां है?
दुनिया का सबसे छोटा स्कूल इटली के तुरिन शहर में स्थित है और इस स्कूल का नाम Alpette है। यहां केवल एक टीचर और एक स्टूडेंट ही है।