Priyanka Chopra की दिवाली पार्टी की झलक वायरल, लहंगे में सजी बेटी मालती; निक ने भी मनाया जश्न

Priyanka Chopra Diwali Party Glimpse: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी दिवाली पार्टी की झलक दिखाई। तस्वीरों में उनकी बेटी मालती मैरी जहां लहंगे में नजर आई तो वहीं निक जोनस भी जश्न में चूर दिखाई दिये।

Authored by: ashna malikUpdated Nov 8 2026, 14:28 IST
प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी की फोटोजImage Credit : Priyanka Chopra Instagram01 / 07

प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी की फोटोज

Priyanka Chopra Diwali Party Glimpse: पूरे देश में आज दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश ही नहीं, विदेशों में भी दिवाली की धूम नजर आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में रहते हुए दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उन्होंने कई विदेशी मेहमानों का भी स्वागत किया। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दिवाली पार्टी से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देख फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी की फोटोज पर-

दिवाली पार्टी पर दिखा परिवार का खास अंदाजImage Credit : Priyanka Chopra Instagram02 / 07

दिवाली पार्टी पर दिखा परिवार का खास अंदाज

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती मैरी, तीनों ही दिवाली पार्टी पर पारंपरिक अंदाज में नजर आए। इस खास मौके पर निक जोनस जहां कुर्ता-पजामा में दिखाई दिये तो वहीं मालती ने भी लहंगा पहना था।

मेहमानों संग नजर आईं प्रियंका चोपड़ाImage Credit : Priyanka Chopra Instagram03 / 07

मेहमानों संग नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपनी दिवाली पार्टी की तस्वीरों में मेहमानों संग नजर आई। फोटो में हर किसी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। बता दें कि ये दिवाली पार्टी चंद दिनों पहले ही आयोजित हुई थी।

स्वादिष्ट खाने का प्रियंका चोपड़ा ने उठाया लुत्फImage Credit : Priyanka Chopra Instagram04 / 07

स्वादिष्ट खाने का प्रियंका चोपड़ा ने उठाया लुत्फ

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पार्टी में स्वादिष्ट खाने का भी लुत्फ उठाया। एक्ट्रेस का उत्साह इस दौरान कमाल का रहा। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "कुछ पसंदीदा कैमरा रोल हमारी दिवाली पार्टी से। आप सभी को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं।"

जश्न में चूर नजर आए निक जोनसImage Credit : Priyanka Chopra Instagram05 / 07

जश्न में चूर नजर आए निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ निक जोनस भी दिवाली पार्टी के जश्न में चूर नजर आए। जहां प्रियंका चोपड़ा खिलखिला रही थीं तो वहीं निक जोनस मेहमानों को संबोधित करते दिखे।

खूबसूरत लगीं देसी गर्लImage Credit : Priyanka Chopra Instagram06 / 07

खूबसूरत लगीं देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा दिवाली पार्टी पर बेहद खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस ने मरून ड्रेस पहनी। वहीं बालों में गजरा और मांग में टीका पहने प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक में चार चांद लगा दिये।

प्रियंका चोपड़ा ने दिये एक से एक पोजImage Credit : Priyanka Chopra Instagram07 / 07

प्रियंका चोपड़ा ने दिये एक से एक पोज

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पार्टी में एक से बढ़कर एक पोज दिये। एक्ट्रेस ने कभी मुड़-मुड़कर अपनी अदाएं दिखाईं तो वहीं तो कभी चेहरे पर मुस्कुराहट लिये पोज दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!