एजुकेशन

Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024: जारी हुआ असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट ग्रेड 4 का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024: राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (SLRC), असम ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 ग्रेड 4 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024

Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024: राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (SLRC), असम ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 ग्रेड 4 का एडमिट कार्ड आज यानी 15 अक्टूबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडीआरई एडमिट कार्ड 2024 ग्रेड 4 डाउनलोड कर सकते हैं।

Assam ADRE Grade 4 Exam 2024: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट ग्रेड 4 का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एडीआरई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कब होगा आरपीएफ कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर एग्जाम, नोट कर लें पैटर्न

Assam ADRE Grade 4 Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो एडीआरई ग्रेड 4 परीक्षा में इंग्लिश, सोशल स्टडीज, जनरल नॉलेज, मेंटल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग और मैथ्स से कुल 135 अंकों के 135 सवाल पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article