एजुकेशन

RPF Constable Exam 2024: कब होगा आरपीएफ कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर एग्जाम, नोट कर लें पैटर्न

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो यहां एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

RPF Constable Exam 2024 Date

RPF Constable Exam 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख (RPF SI Exam 2024 Date) घोषित कर दी गई है। वहीं, कांस्टेबल एग्जाम की डेट (RPF Constable Exam 2024 Date) भी किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने आरपीएफ भर्ती 2024 के लिए अप्लाई किया था, वह यहां परीक्षा की तारीख और पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RPF Constable Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2 दिसंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन भी दिसंबर या जनवरी में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

RPF Constable Exam 2024 Pattern: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आरपीएफ कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर एग्जाम में जनरल अवेयरनेस, अर्थमैटिक और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से कुल 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

RPF Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कुल 4660 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सब इंस्पेक्टर के 452 पद और कांस्टेबल के 4208 पद शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये और कांस्टेबल पदों के लिए 21700 रुपये महीने शुरुआती वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article