Aaj ka Itihas 17 March History (आज का इतिहास): भारतीय इतिहास में 17 मार्च की तारीख बेहद खास है। इस दिन देश की दो ऐसे बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत को एक अलग पहचान दिलाई। इनमें से एक हैं कल्पना चावला और दूसरी हैं बैडमिंटन जगत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल। कल्पना चावला पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उनका जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। बचपन से ही आसमान में उड़ने का ख्वाब देखने वाली कल्पना ने अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी जान लगा दी और इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया। वहीं, भारत की दूसरी बेटी साइना नेहवाल का जन्म आज के दिन ही 1990 में हुआ था। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने देश को कई बड़ी और ऐतिहासिक जीत दिलाई। वह दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं।
Aaj ka Itihas: 17 March Historical Events
1861: इटली का एकीकरण संपन्न हुआ।
1905: महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश के क्वांटम सिद्धांत का विवरण दिया।
1920: बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म हुआ था।
1957: चीन के पड़ोसी देश फिलीपींस के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय की हवाई हादसे में मौत।
1962: भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म।
1969: गोल्डा मेयर इजराइल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1987: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
1989: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।
1990: बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म।
1994: रूस ने नाटो की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया।
1996: क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
1998: झू रोंगजी चीन के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
2004: नासा का मैसेंजर यान बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2019: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हुआ था।
2020: कोविड-19 महामारी के कारण भारत में तीसरी मौत दर्ज की गई और संक्रमितों की संख्या 126 पहुंची।
2024: सीरिया में कई ठिकानों पर इजराइल ने हवाई हमले किए थे।
