एजुकेशन

6 February History: आज का इतिहास क्या है? किन महान विभूतियों ने लिया जन्म और किसका हुआ निधन

6 February History in Hindi: इतिहास में छह फरवरी का अपना महत्व है। इसी दिन एलिजाबेथ द्वितीय ने 1952 में ग्रेट ब्रिटेन का सिंहासन संभाला था और 1971 में इंसान ने चांद पर गोल्फ खेलने का आनंद लिया। छह फरवरी को विश्व में कई महान विभूतियों ने जन्म लिया।

Image

6 February History: आज का इतिहास

6 February History of the Day: इतिहास में छह फरवरी का अपना महत्व है। इसी दिन एलिजाबेथ द्वितीय ने 1952 में ग्रेट ब्रिटेन का सिंहासन संभाला था और 1971 में इंसान ने चांद पर गोल्फ खेलने का आनंद लिया। छह फरवरी को विश्व में कई महान विभूतियों ने जन्म लिया। ’सीमांत गांधी’ के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म 1890 में छह फरवरी को हुआ, जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और भारत में खासे लोकप्रिय रहे रोनाल्ड रीगन का जन्म भी 1911 में इसी दिन हुआ।

छह फरवरी 2020 को हिन्दी के आधुनिक गद्य-साहित्य में सबसे महत्वपूर्ण लेखकों में गिने जाने वाले कृष्ण बलदेव वैद का अमेरिका के न्यूयार्क में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ’उसका बचपन’, ’बिमल उर्फ जायें तो जायें कहां’, ’तसरीन’, ’दूसरा न कोई’, ’दर्द ला दवा’, ’गुज़रा हुआ जमाना’, ’काला कोलाज’, ’नर नारी’, ’माया लोक’, ’एक नौकरानी की डायरी’ जैसे उपन्यासों से उन्होंने हिंदी साहित्य में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।

छह फरवरी 2022 को देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार और कई पीढ़ियों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का मुंबई में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इंदौर में जन्मीं मंगेशकर ने मराठी फिल्म ’किती हसाल’ के लिए मात्र 13 वर्ष की आयु में 1942 में अपना पहला गीत रिकॉर्ड किया था।

छह फरवरी 2023 को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से 11,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए।

6 February Historical Events

देश-दुनिया के इतिहास में छह फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1890 : महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म।

1911 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का जन्म। रोनाल्ड विल्सन रीगन अपने शानदार व्यक्तित्व और अंदाज के कारण दुनिया भर में खासे लोकप्रिय रहे। वह इस पद पर पहुंचने वाले एकमात्र फिल्म अभिनेता थे।

1931 : मोतीलाल नेहरू का निधन।

1952 : एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली। उन्होंने वर्ष 2002 में ब्रिटेन के राज सिंहासन पर अपने 50 वर्ष पूरे करने का जश्न मनाया था।

1958 : म्यूनिख में एक विमान दुर्घटना में 21 लोग मारे गए। इनमें मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबाल क्लब के सात खिलाड़ी भी थे।

1959 : अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं।

1971 : अपोलो 14 के जरिए चांद पर पहुंचे एलन शेपर्ड ने दो दिन तक चांद पर चहलकदमी के दौरान एक गोल्फ़ क्लब से गोल्फ बॉल को हिट किया और चांद पर गोल्फ़ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए।

1993 : अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश का एड्स से जुड़े निमोनिया से निधन। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी थे।

2002 : भारत ने सीमा में घुस आए पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया।

2008 : भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 की विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।

2019 : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो वाहनों के आमने-सामने की टक्कर में 16 लोगों की मौत।

2020 : हिन्दी के आधुनिक गद्य-साहित्य में सबसे महत्वपूर्ण लेखकों में गिने जाने वाले कृष्ण बलदेव वैद का अमेरिका के न्यूयार्क में 92 साल की उम्र में निधन ।

2021 : पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी तथा कालिदास एवं शिखर सम्मान से सम्मानित रंगकर्मी बंसी कौल का नयी दिल्ली में 72 साल की उम्र में निधन।

2022 : देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार और कई पीढ़ियों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का मुंबई में 92 वर्ष की उम्र में निधन।

2023 : तुर्किये और पड़ोसी देश सीरिया में आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 11,000 से अधिक लोगों की मौत, हजारों लोग घायल ।

2025 : हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के आवास में आग लगा दी और अवामी लीग के कई नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article