Jahangir Puri Violence: घायल ASI अरुण कुमार ने कहा- पत्थरों की बारिश हुई, हमलावर बांग्ला में गाली दे रहे थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 01:53 PM IST

Jahangir Puri Violence: दिल्ली के जहांगीर पुरी में हुई हिंसा में घायल हुए SI मेदालाल और ASI अरुण कुमार ने बताया कि आखिर कैसे एकदम से माहौल हिंसक हो गया।

दिल्ली के जहांगीर पुरी में शनिवार को हुई हिंसा में 8 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। दिल्ली पुलिस ने मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के दौरान फायरिंग में घायल हुए SI मेदालाल ने TIMES NOW नवभारत से EXCLUSIVE बातचीत में बड़ी जानकारी दी। मेदालाल ने कहा कि मस्जिद के सामने बहस के बाद हिंसा हुई, छत से और सामने से पत्थरबाजी हो रही थी। कुछ दंगाइयों के हाथ में तलवार, कुछ के हाथ में डंडे थे। C BLOCK की तरफ से 7-8 राउंड फायरिंग हुई।

उन्होंने कहा कि पुलिस स्टाफ ने दोनों पक्षों को समझाया। हम कुशल चौक निकल गए, लगा कि शांति हो गई। बाद में पब्लिक आई और पत्थरबाजी हुई। कुशल चौक पर ही मुझे गोली लगी। भीड़ में किसी का चेहरा नहीं दिखा। 

वहीं हिंसा में घायल हुए ASI अरुण कुमार ने कहा कि ये साजिश लगती है। एक साथ इतने लोग कैसे आ गए। सी ब्लॉक साइट से पत्थर आ रहे थे, बोतलें भी आ रही थीं। इतने पत्थर फेंके गए पता नहीं कहां-कहां से आ रहे थे। हजारों लोग थे। इतने पत्थर आ रहे थे जैसे बारिश हो रही हो, हमलावर बांग्ला में गाली दे रहे थे। मेरे कंधे और जबड़े पर पत्थर लगा। 

End of Article