दिल्ली हिंसा का मास्टरमाइंड अंसार! अबतक पुलिस ने कुल 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 11:12 AM IST

जहांगीरपुर हिंसा में फायरिंग करने वाला अंसार गिरफ्तार हो गया है।फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई है। इस हिंसा को लेकर अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

दिल्ली हिंसा का मास्टरमाइंड अंसार! अबतक पुलिस ने कुल 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jahangirpuri Hinsa: दिल्ली पुलिस की FIR में अंसार पर हिंसा भड़काने का आरोप है।.पुलिस ने कहा-शांतिपूर्ण हिंसा के दौरान 4-5 लोगों के साथ अंसार ने बहस शुरू की थी। पुलिस ने अंसार को गिरफ्तार कर लिया है। अंसार आपराधिक घटनाओं मे पहले भी शामिल रहा है। Fir के सबसे मुख्य बात यह कही गई है की अंसार नाम शख्स अपने 4 से 5 साथियों के साथ आया और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार करने के साथ कुल अरेस्ट हुए आरोपियों की संख्या 14 हो गई है।

बहस करने लगा था अंसार

शोभा यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से चल रही थी परंतु जब शोभा यात्रा समय करीब 06 बजे शाम को C-Block जामा मस्जिद के पास पहुंची तो एक शख्स अंसार अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया जो बहस ज्यादा बढ़ने के कारण दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसके कारण शोभा यात्रा में भगदड़ मच गयी | इंस्पेक्टर ने मय स्टाफ की मदद से इस पथराव को रोकने व शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग अलग कर दिया। लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद दोनों पक्षों की ओर से अचानक फिर से नारेबाजी व पथराव शुरू हो गया जिसपर इंसपेक्टर ने कंट्रोल रूम को इस बाबत सूचना दी जिसपर अन्य पुलिस अधिकारी मय पुलिस बल मौका पर आए। 

एफआईआर में इन बातों का जिक्र

 हालात संभालने के लिए सीनियर अधिकारियों द्वारा लोगों से शांति कायम करने की बार बार अपील की गयी लेकिन एक पक्ष द्वारा लगातार पत्थरबाजी की जा रही थी जो इस हालात को काबू करने के लिए 40-50 Tear Shells छोड़े गए व भीड़ को तितर बितर किया गया व हालात को काबू किया गया। दौराने पथराव भीड़ की तरफ से पुलिस पार्टी पर फायरिंग व पथराव किया गया जिसमे SI मेदालाल थाना जहागीरपुरी के बायें हाथ में गोली लगी व 6-7 पुलिसकर्मियों व एक पब्लिक person को भी गंभीर चोटें आई तथा उपदवी भीड़ ने इस घटनाक्रम में एक स्कूटी में आग लगा दी व 4-5 गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर दी। 

वहीं जहांगीरपुरी इलाके में कल शाम हुई हिंसा से जुड़ी एक और बड़़ी खबर है। पुलिस अधिकारियों को मुताबिक कल शाम हिंसा के दौरान फायरिंग भी की गई। गोली लगने की वजह से दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। हिंसा के दौरान 8 पुलिसकर्मियों समेत कुल 9 लोग घायल हुए। हनुमान जंयती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में कल शाम दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी थी.।

End of Article