Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, दिसंबर में सीजन की सबसे सर्द सुबह; पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
- Authored by: Pooja Kumari
- Updated Dec 6, 2025, 10:14 AM IST
Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन की दिसंबर की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दिन न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अगले दो दिन बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
आज दिल्ली का मौसम
Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में लोग ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। राजधानी में सर्दी में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली में इस सीजन की दिसंबर की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। सुबह के समय कोहरे की चादर भी छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में एक पश्चिमी विक्षोभ के असर अगले दो दिन बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही हवा की गति में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा:
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में स्मॉग की चादर छाई रही। जिससे विजिबिलिटी भी कई इलाकों में कम रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में हवा की स्पीड 5-20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही सुबह के समय स्मॉग और कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सोमवार को आसमान साफ हो जाएगा, हालांकि तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 8 दिसंबर के बाद फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में इस सीजन में दिसंबर की सबसे ठंडी रात
दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में धुंध की मोटी चादर छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध भी छंट गई और दिनभर धूप खिली रही। जिससे ठंड से भी राहत बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा सामान्य से 3.9 डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दिल्ली का इस सीजन का दिसंबर का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले दिसंबर की सबसे ठंडी सुबह 12 दिसंबर 2024 को 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी।