Delhi Crime: बेटी तुम हिम्मत मत हारना, देश तुम्हारे साथ है ! मौत से संघर्ष कर रही है दिल्ली की बेटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2020, 06:17 PM IST

Delhi Paschim vihar rape case: पश्चिम विहार रेप केस में पीड़ित लड़की एम्स में मौत के साथ संघर्ष कर रही है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना है कि बेटा, पूरा देश तुम्हारे साथ है।

 Delhi Crime: बेटी तुम हिम्मत मत हारना, देश तुम्हारे साथ है ! मौत से संघर्ष कर रही है दिल्ली की बेटी

नई दिल्ली। 12 वर्ष की उस मासूम लड़की को यह पता नहीं रहा होगा कि उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है। उसके घर में वो दरिंदा लूट के इरादे से दस्तक दे चुका। लेकिन घर में अकेली लड़की देखकर उसकी नीयत बदल गई और उसका नतीजा यह है कि वो पीड़ित लड़की एम्स में मौत से लड़ाई लड़ रही है। पीड़िच लड़की से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मुलाकात थी। इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने पीड़ित लड़की के परिवार को दो लाख की मदद दी है। 


'बच्ची के लिए करिए दुआ'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर बताया कि मासूम की हालत बहुत नाजुक है। 'मैंने यौन हमले की शिकार हुई 12 साल की बच्ची के माता-पिता और डॉक्टरों से फोन पर बात की है। मैं कल उसे हॉस्पिटल में देखने गया था। वह अभी भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। डॉक्टर अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं। प्लीज, उसके लिए दुआ कीजिए। इस बीच पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।'





आरोपी शख्स गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र 33 वर्ष है और उसका पहले से आपराधिक इतिहास है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लूट के इरादे से मंगोलपुरी से पश्चिम विहार आया। जिस घर में वारदात को अंजाम दिया गया था उस घर में वो लूटपाट करने की फिराक में था। लेकिन जब उसे पीड़िता नजर आई तो उसका इरादा बदल गया। उसने पहले पीड़िता के साथ रेप किया और बाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया।

48 घंटे के अंदर हुई गिरफ्तारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की 20 टीमें बनाई गईं और 100 सीसीटीवी फुटेज की गहराई से पड़ताल की गई। एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घर से निकलते हुए देखा गया उसके बाद तलाशी की कार्रवाई शुरू हुई। करीब 48 घंटे के अंदर उस आरोपी को पकड़ने में कामयाबी भी मिली।

End of Article