दिल्ली सरकार ने गुटखे और पान मसाले पर जारी प्रतिबंध को एक साल और बढ़ाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2020, 10:48 PM IST

दिल्ली में एक साल और गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, खैनी या तंबाकू उत्पादों के निर्माण या बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केजरीवाल सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली सरकार ने गुटखे और पान मसाले पर जारी प्रतिबंध को एक साल और बढ़ाया

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुटखे और पान मसाले के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर लागू प्रतिबंध को एक और साल के लिए विस्तार दे दिया है।खाद्य सुरक्षा आयुक्त डीएन सिंह ने बुधवार को इन उत्पादों पर प्रतिबंध के संबंध में एक अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) जन स्वास्थ्य के हित में गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, खर्रा आदि के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल की अवधि के लिए रोक लगाते हैं। दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग पिछले चार वर्षों से गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध के संबंध में अधिसूचना जारी कर रहा है। हालांकि, शहर में सिगरेट को लेकर यह प्रतिबंध लागू नहीं है।
 

End of Article